Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 : द रूल का नहीं थमा तूफान, दुनियाभर में दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी

Advertiesment
हमें फॉलो करें Film Pushpa 2 The Rule

WD Entertainment Desk

, शुक्रवार, 3 जनवरी 2025 (12:31 IST)
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2 : द रूल' ने सिनेमाघरों में अपने चार हफ्ते पूरे कर लिए हैं, बावजूद इसके फिल्म की रफ्तार नहीं थमी है। 'पुष्पा 2' लगातार बॉक्स ऑफिस पर अन्य बड़ी फिल्मों को पछाड़ते हुए हर दिन दमदार कमाई कर रही है, साथ ही नए रिकॉर्ड भी बना रही है। 
 
'पुष्पा 2 : द रूल' घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ दुनियाभर में रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है। सुकुमार के निर्देशन में बनी यह फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह फिल्म हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में काफी धांसू कमाई कर रही है। 
वहीं अब 'पुष्पा 2' प्रभास की 'बाहुबली 2' को पछाड़ते हुए दुनियाभर में दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। फिल्म 'पुष्पा 2' का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 1799 करोड़ रुपए हो गया है। इसी के साथ फिल्म ने 'बाहुबली 2' के 1788 करोड़ रुपए के कलेक्शन के रिकॉर्ड तो तोड़ दिया है।
 
माइथ्री मूवी मेकर्स ने सोशल मीडिया पर लिखा, पुष्पा 2 द रूल अपने रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन के साथ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर राज कर रहा है। वाइल्डफ़ायर ब्लॉकबस्टर ने चार सप्ताह में दुनिया भर में 1799 करोड़ की कमाई की। 
 
पुष्पा: द राइज के सीक्वल 'पुष्पा 2 : द रूल' में अल्लू अर्जुन पुष्पा राज की भूमिका में और रश्मिका मंदाना श्रीवल्ली की भूमिका में वापस आ गई हैं। इस फिल्म में फहाद फासिल की भी अहम भूमिका है। फिल्म का निर्माण माइथ्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स ने किया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रिलीज के 15 दिन बाद भी वनवास का जादू बरकरार, सिनेमाघरों में हुआ शो की संख्या में इजाफा