Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अल्लू अर्जुन नहीं महेश बाबू बनने वाले थे Pushpa! निर्देशक ने खोला था राज

अल्लू एक बार फिर 'पुष्पा 2 : द रूल' में पुष्पराज बनकर धमाका करने वाले है

हमें फॉलो करें अल्लू अर्जुन नहीं महेश बाबू बनने वाले थे Pushpa! निर्देशक ने खोला था राज

WD Entertainment Desk

, सोमवार, 8 अप्रैल 2024 (11:09 IST)
Movie Pushpa: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन 8 अप्रैल को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। फिल्म 'पुष्पा : द राइज' की सफलता के बाद अल्लू अर्जुन की लोकप्रियता में जबरदस्त इजाफा हुआ था। अब अल्लू एक बार फिर इस फिल्म के सेकेंड पार्ट 'पुष्पा 2 : द रूल' में पुष्पराज बनकर धमाका करने वाले है। 
 
लेकिन क्या आपकों पता हैं 'पु्ष्पा' मूवी में अल्लू अर्जुन नहीं बल्कि महेक बाबू लीड रोल में नजर आने वाले थे। फिल्म के निर्देशक सुकुमार ने इसका खुलासा किया था कि वह महेश बाबू को लेकर लाल चंदन तस्करी को लेकर फिल्म बनाना चाहते थे।
 
webdunia
निर्देशक सुकुमार ने कहा था कि वह शुरू में तेलुगु स्टार महेश बाबू के साथ आंध्र प्रदेश में लाल चंदन तस्करी के विषय पर फिल्म बनाना चाहते थे लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। बाद में कहानी में बदलाव किया और तेलुगु स्टार अल्लू अर्जुन को फिल्म में लिया और इस तरह कई भाषाओं वाली फिल्म 'पुष्पा : द राइज' और 'पुष्पा : द रूल' का सफर शुरू हुआ।
पहली फिल्म 17 दिसंबर को तेलुगु, तमिल, हिन्दी, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज हुई। इस फिल्म की कहानी में आंध्र प्रदेश की पहाड़ियों में लाल चंदन की तस्करी की कहानी है। 
 
सुकुमार ने कहा था, उन्होंने महेश बाबू को जो कहानी सुनाई वह भी लाल चंदन की तस्करी पर थी लेकिन यह कुछ समय पहले की बात है। लेकिन वह काम हो नहीं पाया। इसके बाद जब उससे अलग कहानी लिखी गई तो पात्र में वह एक तरह का रवैया चाहते थे। फिल्म की पृष्ठभूमि तो वही रही लेकिन कहानी बदल गई।
 
webdunia
तेलुगु फिल्म निर्माता ने बताया था कि वह जब नई पटकथा पर सक्रिय होकर काम करने लगे तो उनके मन में इसके लिए सिर्फ एक ही अभिनेता थे और वह अल्लू अर्जुन ही थे। दोनों ने इससे पहले 'आर्य' और 'आर्य 2' बनाई थी। फिल्म निर्माता ने कहा था कि वे दोनों अच्छे दोस्त हैं और कहानी सुनने के बाद अभिनेता काम करने को राजी हो गए। 
 
उन्होंने बताया था कि 'पुष्पा' पहले तेलुगु भाषा में ही बनाई जा रही थी लेकिन अर्जुन के आने के बाद इसे कई भाषाओं में बनाने का सोचा गया। पहले एक ही फिल्म में पूरी कहानी थी लेकिन जब उन्होंने इसका संपादन शुरू किया तो यह महसूस किया कि बेहतर होगा कि इसे दो हिस्सों में बनाया जाए। 
 
बता दें कि अल्लू अर्जुन महज 2 साल की उम्र में पहली बार 1985 में चाचा चिरंजीवी की फिल्म 'विजेता' में नजर आए थे। उन्होंने बतौर लीड एक्टर 2003 में फिल्म 'गंगोत्री' से एक्टिंग डेब्यू ‍किया था। साल 2004 में रिलीज हुई 'आर्या' से अल्लू अर्जुन साउथ के सुपरस्टार बन गए। 
 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

एकता आर कपूर ने दिखाया नया रास्ता, लव सेक्स और धोखा 2 में लीड के रूप में ट्रांसजेंडर वूमेन को किया लॉन्च