Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कृति-सुशांत का रोमांस... क्या है सच?

Advertiesment
राब्ता
कृति सेनन और सुशांत सिंह राजपूत के बीच रोमांस की खबरें तब से फैल रही हैं जब से दोनों ने 'राब्ता' नामक फिल्म में साथ काम करना शुरू किया है। इन अफवाहों को तब और ‍बल मिला जब सुशांत और कृति ने नए साल का जश्न साथ में लंदन में मनाया। 
 
लंदन के लिए सुशांत 27 दिसम्बर को रवाना हुए। बाद में कृति सेनन 'राब्ता' के निर्माता-निर्देशक दिनेश विजान के साथ लंदन रवाना हुईं। दोनों को नए साल का स्वागत साथ करते देख माना गया कि सुशांत-कृति के संबंध दोस्ती से कही ज्यादा है। 


 
बॉलीवुड के खबरचियों का इस बारे में कहना है कि यह सब प्लानिंग के जरिये किया जा रहा है। दोनों के बीच सिर्फ दोस्ती है, लेकिन रोमांस की खबरें 'राब्ता' की मार्केटिंग का हिस्सा है। फिल्म को गरमाहट देने के लिए इस तरह की बातें फैलाई जा रही हैं। दोनों को लंदन भी जानबूझ कर भेजा गया और लगातार इस तरह की खबरें फैलाई जा रही हैं। 
 
बॉलीवुड में यह आम किस्सा है। कई बार निर्माता-निर्देशक अपनी फिल्म के हीरो-हीरोइन के अफेयर की बातें फैलाते हैं जिससे उनकी फिल्म की पब्लिसिटी होती है। 'तेवर' के बनने के दौरान अर्जुन कपूर और सोनाक्षी सिन्हा के अफेयर की बातें की गई थीं। 'राब्ता' में भी यही फॉर्मूला दोहराया जा रहा है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अभिनेत्री नंदिता दास अपने पति से हुई अलग