Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

रेस 3 बुरी फिल्म होती तो बॉक्स ऑफिस पर इतनी कमाई नहीं करती

Advertiesment
रेस 3
रेस 3 के रिलीज होते ही फिल्म समीक्षकों ने इस फिल्म की बुराई करते हुए बहुत कम रेटिंग दी। फिर आई लोगों की बारी। सोशल मीडिया पर खूब मजाक फिल्म का बनाया गया। चुटकुले बनाए गए, लेकिन फिल्म के कलेक्शन पर इसका खास असर नजर नहीं आया। 
 
रेस 3 से जिस कलाकार के करियर में फिर से बहार आई है उसका नाम है बॉबी देओल। बॉबी का कहना है कि यदि रेस 3 बुरी फिल्म होती तो इतनी कमाई नहीं करती। 
 
बॉबी के मुताबिक वे आलोचनाओं से नहीं घबराते। इससे उन्हें सीखने को ही मिलता है, लेकिन रेस 3 इतनी बुरी फिल्म नहीं है जितना कि बताया जा रहा है। यदि ऐसा होता तो फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन नीचे गिर जाते। 
 
जिस रफ्तार से रेस 3 के कलेक्शन हो रहे हैं उसे देख कहा जा सकता है कि फिल्म दो सौ करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी। सौ करोड़ के आंकड़े तक पहुंचने में फिल्म ने महज तीन दिन का समय लिया। 

webdunia

 
बॉबी के करियर की यह पहली सौ करोड़ क्लब में शामिल होने वाली फिल्म है। वे खुश हैं कि उनके काम को भी सराहा गया है। वे फिल्म के शानदार प्रदर्शन का श्रेय रेस 3 की पूरी टीम को देते हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हाय गजब, ऐसा चुटकुला तो कहीं नहीं पढ़ा...