Publish Date: Mon, 23 Mar 2020 (14:16 IST)
Updated Date: Mon, 23 Mar 2020 (14:18 IST)
सलमान खान की फ़िल्म "राधे" अपनी घोषणा के बाद से ही चर्चा का विषय बनी हुई है और 2020 की सबसे बड़ी फिल्मों में से से एक है।
फिल्म ईद पर रिलीज होगी और इसमें सलमान एक या दो नहीं बल्कि तीन खलनायकों से आमना-सामना करने हुए नज़र आएंगे।
फ़िल्म के इन तीन खलनायकों की भूमिका रणदीप हुड्डा, गौतम गुलाटी, और सिक्किम के अभिनेता सांग हए द्वारा निभाई जाएगी।
यही नहीं, फिल्म में तीन अलग-अलग एक्शन निर्देशक भी हैं जिन्होंने फिल्म के एक्शन दृश्यों को कोरियोग्राफ किया है।
राधे के साथ आपका सबसे वांटेड भाई 22 मई 2020 को बड़े पर्दे कर दस्तक देगा। सलमान खान के साथ दिशा पटानी फिल्म में लीड रोल में हैं। फिल्म प्रभु देवा द्वारा निर्देशित है।