Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

आशा भोसले को राधिका आप्टे देंगी ट्रिब्यूट

Advertiesment
हमें फॉलो करें आशा भोसले को राधिका आप्टे देंगी ट्रिब्यूट
बॉलीवुड स्टार्स दिग्गज कलाकारों, फिल्मकारों और गायकों को ट्रिब्यूट देने से कभी पीछे नहीं हटते। राधिका आप्टे भी महान गायिका आशा भोसले को ट्रिब्यूट देने जा रही हैं।
 
आशा ताई को राधा आप्टे ट्रिब्यूट देने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। यह ट्रिब्यूट मुंबई में होगा। राधिका आप्टे कहती हैं, "अगर ऐसी कोई चीज हैं जिसके बारे मुझे जुनून है तो वह अभिनय के अलावा डांसिंग है। मैं आशा ताई को ट्रिब्यूट देने को लेकर  बहुत उत्साहित हूं।" 
अच्छी अभिनेत्री होने के अलावा, राधिका बढ़िया डांसर भी हैं। राधिका से जुडे एक सोर्स ने बताया, "राधिका कंटेम्प्ररी डांस में ट्रेंड हैं। उन्होंने लंदन में एक प्रोफेशनल कोर्स किया है।" 
 
राधिका आप्टे आशा भोंसले के पॉपुलर ट्रेक्स 'आज रपट जाएं' (नमक हलाल), जाने दो ना (सागर) और अन्य गीतों पर प्रस्तुति देंगी। राधिका कोरियोग्राफर टेरेंस लेविस के साथ परफॉर्म करेंगी। यह कार्यक्रम 8 सितंबर को होगा। इसी दिन आशा भोसले का जन्मदिन है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

चमत्कारी महापुरुष गजानन महाराज