Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

राज कपूर के जन्मदिन पर करीना कपूर ने शेयर की खास तस्वीर, लिखा- कभी कोई दूसरा नहीं होगा...

हमें फॉलो करें राज कपूर के जन्मदिन पर करीना कपूर ने शेयर की खास तस्वीर, लिखा- कभी कोई दूसरा नहीं होगा...
, सोमवार, 14 दिसंबर 2020 (14:55 IST)
बॉलीवुड के शो मैन कहे जाने वाले राज कपूर की 14 दिसंबर को 96वीं जयंती है। इस मौके पर उनके परिवार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर उन्हें याद किया। एक्ट्रेस करीना कपूर ने भी अपने दादा की तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें याद किया।
करीना ने दादा राज कपूर की तस्वीर शेयर की जिसमें वो अपनी पत्नी कृष्णा राज कपूर और बेटे रणधीर कपूर (करीना के पिता) के साथ नजर आ रहे हैं। करीना ने यह खास तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'फिर कभी कोई दूसरा नहीं होगा... जन्मदिन मुबारक हो दादाजी।'
 
वहीं करिश्मा कपूर ने भी दादा राज कपूर के साथ अपने बचपन की तस्वीर शेयर की, जिसमें वो उनकी गोद में नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए करिश्मा ने लिखा, 'दादा जी बहुत कुछ सीखा.. आपके जन्मदिन पर आपको याद कर रही हूं।' 
 
बता दें कि राज कपूर का जन्म 14 दिसंबर, 1924 को पेशावर, पाकिस्तान में हुआ था। बाद में राज कपूर का परिवार भारत आ गया और मुंबई में बस गया। पाकिस्तान में कपूर फैमिली की हवेली हाल ही में सुर्खियों में आई थी क्योंकि वहां की सरकार ने उस हवेली को म्यूजियम में बदलने का फैसला किया था।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कंगना रनौट ने की राजनाथ सिंह से मुलाकात, फिल्म 'तेजस' को लेकर की बातचीत