Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

राज कुंद्रा को सपोर्ट कर रहीं गहना वशिष्ठ बोलीं- एडल्ट इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के बताऊंगी नाम!

हमें फॉलो करें राज कुंद्रा को सपोर्ट कर रहीं गहना वशिष्ठ बोलीं- एडल्ट इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के बताऊंगी नाम!
, सोमवार, 26 जुलाई 2021 (17:39 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को पुलिस ने पॉर्न फिल्म बनाने और उन्हें एप पर अपलोड करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पॉर्नोग्राफी केस में फंसे राज कुंद्रा को लेकर हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। कई मॉडल और एक्ट्रेसेस ने राज कुंद्रा पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं।

 
वही 'गंदी बात' फेम एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ राज कुंद्रा का लगातार सपोर्ट कर रही हैं। गहना का कहना है कि राज कुंद्रा पोर्न नहीं बल्कि बोल्ड एंड एरोटिक फिल्में बनाते हैं। हाल ही में मुंबई पुलिस ने गहना वशिष्ठ को पूछताछ के लिए समन भेजा है। गहना का कहना है कि उन्हें पुलिस का मैसेज मिल गया है। वह अभी भोपाल में हैं और जल्द मुंबई आने की कोशिश करेंगी।
 
खबरों के अनुसार गहना वशिष्ठ ने कहा, जब उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार किया था तब वह पहले ही एडल्ट इंडस्ट्री के बारे में बहुत सारी जानकारी साझा कर चुकी हैं। वह और भी बहुत कुछ साझा करना चाहती हैं। जब मैं क्राइम ब्रांच के अधिकारियों से मिलूंगी तो मैं उन्हें लड़कियों और एडल्ट इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के नाम बताऊंगी। इंडस्ट्री में पुरुष और महिला दोनों शामिल हैं और उन नामों को पुलिस के साथ साझा किया जाएगा।
 
गहना वशिष्ठ ने कहा, जो लड़कियां आज विक्टिम कार्ड खेल रही हैं, उन्हें इस बात की चिंता सता रही है कि एक बार उनका नाम सामने आने के बाद वे मामले में आरोपी बन जाएंगी। और कुछ ऐसे भी हैं, जो आरोप तो लगा रहे हैं, लेकिन अश्लील कंटेंट बनाने में शामिल हैं, जो इंटरनेट पर उपलब्ध है। मेरे पास सभी के नाम हैं और मैं एडल्ट इंडस्ट्री में शामिल सभी लोगों के खिलाफ आधिकारिक शिकायत दर्ज करने जा रही हूं। 
 
वही गहना वशिष्ठ ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी शेयर की है। उन्होंने अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, भगवान किसी को नहीं छोड़ते, सबसे जरूरी बात ऊपर वाले की लाठी में आवाज नहीं होती। ना मैं कल गलत थी ना ही मैं आज गलत हूं। जो करना है कर लो, अगर बड़ा बनने के लिए तुम्हें दूसरों को बर्बाद करना है तो कल कोई और तुम्हें और तुम्हारी फैमिली को बर्बाद कर देगा।
 
बता दें कि गहना वशिष्ठ को फरवरी 2021 में क्राइम ब्रांच ने एडल्ट वीडियो मामले में गिरफ्तार किया था। गहना पर एक वेबसाइट के लिए एडल्ट वीडियो शूट करने और उन्हें अपलोड करने का आरोप है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अपने करियर को लेकर श्वेता तिवारी बोलीं- किसी बात का पछतावा नहीं