Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

2900 करोड़ की प्रॉपर्टी के मालिक हैं राज कुंद्रा, फिर भी करते हैं ऐसा काम!

हमें फॉलो करें 2900 करोड़ की प्रॉपर्टी के मालिक हैं राज कुंद्रा, फिर भी करते हैं ऐसा काम!
, मंगलवार, 20 जुलाई 2021 (17:35 IST)
राज कुन्द्रा की गिनती धनवान लोगों में होती है। Richest British Asian की सूची में वे 198वां स्थान प्राप्त कर चुके हैं। उनके कई बिज़नेस हैं। फिर भी वे अश्लील फिल्म के निर्माण के कारोबार में उतर गए इस पर सिर्फ आश्चर्य ही किया जा सकता है। पैसे की कमी होने पर ही कुछ लोग इस तरह का काम करते हैं। 
 
राज का जन्म लंदन में हुआ। उनका परिवार पंजाब से जुड़ा हुआ है। राज के पिता ने कंडक्टर के रूप में भी काम किया था। राज का झुकाव सदैव व्यवसाय की ओर रहा। उन्होंने सेलिब्रिटीज को पशमिना शॉल बेचने का व्यवसाय किया और खूब धन कमाया। दुबई और इंग्लैंड में इनका बिज़नेस खूब फैला। 
 
एक वेबसाइट के अनुसार राज के पास 2017 में 2300 करोड़, 2019 में 2350 करोड़, 2020 में 2500 करोड़ और 2021 में 2900 करोड़ रुपये का नेट वर्थ है। उनका स्टील प्लांट, फैशन इंडस्ट्री, रियल एस्टेट, कंस्ट्रक्शन सहित कई व्यवसाय हैं। कुछ टीमें भी उन्होंने खरीदी थी। 
 
अश्लील फिल्मों का कारोबार उन्होंने क्यों किया यह समझ से परे है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राज कुंद्रा पर आरोप, मॉडल को कहा था न्यूड होकर ऑडिशन देने के लिए