Publish Date: Thu, 19 Oct 2023 (11:23 IST)
Updated Date: Thu, 19 Oct 2023 (11:25 IST)
Movie UT69 Trailer: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने बतौर एक्टर भी इंडस्ट्री में कदम रख दिया है। राज कुंद्रा की लाइफ के मुश्किल दौर पर बनी फिल्म 'यूटी69' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में दिखाया गया है की कैसे एडल्ड फिल्म बनाने के आरोप में राज कुंद्रा को जेल की यात्रा करना पड़ी।
ट्रेलर में दिखाया गया है कि जेल में राज कुंद्रा को किन मुश्किलों का सामना करना पड़ा। ट्रेलर की शुरुआत राज की गिरफ्तारी वाली खबर से होती है। इसके बाद राज कुंद्रा कहते हैं, इस जेल के बारे में टीवी पर देखा था लेकिन कभी नहीं सोचा था की मैं खुद यहां अंडर ट्रायल बनके आऊंगा।
इसके बाद कब और कैसे राज कुंद्रा जेल में जाते हैं यह दिखाया गया है। जेल में उन्हें किन तकलीफों से गुजरना पड़ता है, इन सब चीजों को भी दिखाया गया है।
बता दें कि राज कुंद्रा को अश्लील फिल्में बनाने के आरोप में पिछले साल जेल जाना पड़ा था। वह मुंबई के आर्थर रोड जेल में करीब 63 दिनों तक बंद रहे थे। इसी कहानी को राज कुंद्रा ने अपनी फिल्म 'यूटी69' में बयां किया है।
फिल्म 'यूटी69' को शहनवाज अली ने निर्देशित किया है। फिल्म को SVS स्टूडियोज ने प्रोड्यूज किया है। यह फिल्म 3 नवंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Edited By : Ankit Piplodiya
About Writer
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन....
और पढ़ें