Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

121 अश्लील फिल्मों को इतने करोड़ में बेचने वाले थे राज कुंद्रा

हमें फॉलो करें 121 अश्लील फिल्मों को इतने करोड़ में बेचने वाले थे राज कुंद्रा
, शनिवार, 24 जुलाई 2021 (15:17 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। इस केस में हर दिन कुछ नया खुलासा हो रहा है। हाल ही में मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस केस में बड़ा खुलासा किया है। बताया जा रहा है कि राज कुंद्रा एक बड़ी इंटरनेशनल डील करने वाले थे।

 
खबरों के अनुसार राज कुंद्रा करीब 121 अश्लील फिल्मों को किसी कंपनी को बेचने वाले थे। इन वीडियो के जरिये राज कुंद्रा को करीब 1.2 मिलियन अमेरिकी डॉलर्स यानि 8 करोड़ 93 लाख 22 हजार की कमाई होने वाली थी। हालांकि इससे पहले ही वह क्राइम ब्रांच के शिकंजे में फंस गए। 
 
बताया जा रहा है कि पुलिस ने कोर्ट से यह भी कहा है कि उन्हें अंदेशा है कि अर्जित की गई धनराशि का इस्तेमाल राज कुंद्रा ऑनलाइन बेटिंग में किया करते थे। इसी कारण राज के यस बैंक अकाउंट और यूनाइटेड बैंक ऑफ अफ्रीका के अकाउंट की जांच की जानी चाहिए।
 
गौरतलब है कि राज कुंद्रा को 19 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था। कोर्ट ने राज कुंद्रा की पुलिस कस्टडी 27 जुलाई तक बढ़ा दी है। वही बीते दिन क्राइम ब्रांच की टीम राज कुंद्रा को लेकर शिल्पा शेट्टी के घर पहुंची थी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हंगामा 2 : फिल्म समीक्षा