Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

WOW...भारत के इस मेगास्टार पर बनेंगी बायोपिक

Advertiesment
हमें फॉलो करें WOW...भारत के इस मेगास्टार पर बनेंगी बायोपिक
रजनीकांत को यूं ही मेगास्टार नहीं कहा जाता है। पूरी दुनिया में उनके करोड़ों प्रशंसक फैले हुए हैं जो अपने 'भगवान' समान इस सितारे की फिल्म देखने के लिए क्या-क्या जतन नहीं करते। रजनी की फिल्म जब रिलीज होती है तो हर बार नए किस्से सामने आते हैं। इस मेगास्टार पर बायोपिक बनाने की तैयारी चल रही है। रजनीकांत की बेटी सौन्दर्या ने इस बात की पुष्टि भी की है। 
 
रजनीकांत ने एक बस कंडक्टर के रूप में अपना करियर शुरू किया था और वहां से वे ऐसे सुपर सितारे बन बैठे जहां उन्हें उनके प्रशंसक 'भगवान' का दर्जा देते हैं। फिल्म में इस सफर के साथ रजनीकांत के उन पहलुओं को भी दिखाया जाएगा जिनके बारे में ज्यादा लोगों को जानकारी नहीं है। 
 
इन दिनों बायोपिक का चलन है और इस मेगास्टार की बायोपिक सफलता के नए कीर्तिमान बना सकती है। इस बात की पूरी संभावना है कि रजनीकांत ही खुद की भूमिका निभाएंगे क्योंकि रजनीकांत को उनसे बेहतर भला कौन जानता है। 
 
रजनीकांत की दूसरी बेटी ऐश्वर्या अपने पिता के जीवन पर एक किताब भी लिख रही हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

चित्रांगदा का बड़ा फैसला... कैमरे के पीछे दिखाएंगी कमाल