Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पत्रलेखा को पहली बार देखते ही राजकुमार राव ने कर लिया था उनसे शादी करने का फैसला

Advertiesment
हमें फॉलो करें rajkummar rao

WD Entertainment Desk

, मंगलवार, 15 नवंबर 2022 (13:15 IST)
बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी को 1 साल पूरा हो गया है। दोनों ने 15 नवंबर 2021 को चंडीगढ़ के 'द ओबेरॉय सुखविलास स्पा रिसोर्ट' में सात फेरे लिए थे। करीब 10 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद यह कपल शादी के बंधन में बंधा था। 

 
शादी से पहले पत्रलेखा ने सोशल मीडिया पर एक ओपन लेटर शेयर किया था। जिसमें उन्होंने अपने और राजकुमार के बीच खूबसूरत रिश्तों का जिक्र किया था। इस ओपन लेटर में पत्रलेखा ने लिखा था कि मैंने पहली बार फिल्म लव सेक्स और धोखा में राजकुमार राव को देखा तो मुझे लगा कि ये अजीब सा शख्स है। 
 
webdunia
उन्होंने लिखा था, वहीं दूसरी ओर जब राजकुमार राव ने मुझे एक एड फिल्म में देखा तो तभी उन्होंने सोच लिया था कि मैं इससे ही शादी करूंगा। जब हम साथ काम करने लगे तो यह जादू की तरह था। काम को लेकर उनका पैशन देखकर मैं उनका और ज्यादा सम्मान करने लगी। 
 
हम अपने काम को लेकर बात करते थे। सिनेमा के प्यार को लेकर, पैशन…मैंने उन्हें संघर्ष करते देखा है, उन्होंने कभी हिम्मत नहीं हारी है। हमारी लव स्टोरी दूसरी लव स्टोरी जैसी नहीं थी। हम कभी डेट पर नहीं गए, कभी फिल्में देखने नहीं गए और ना ही लॉन्ग ड्राइव पर। हम अपने-अपने घरों में बैठे होते थे।
 
webdunia
पत्रलेखा ने बताया था कि एक बार की बात है वो एयरपोर्ट पर मिलने के लिए जूहू से दौड़ते हुए आए थे। यहां तक कि जब हम बहुत ज्यादा कमाते नहीं थे तो उन्होंने मुझे काफी महंगा बैग गिफ्ट किया। कुछ साल बाद जब मैं लंदन गई तो वहां उसे किसी ने चुरा लिया। मुझे एहसास हुआ कि वो बैग उन्होंने तब खरीदा जब उनके पास बहुत पैसे नहीं थे। कुछ साल बाद मेरे होटल में बिल्कुल वैसा ही बैग रखा था। मुझे एहसास हुआ कि मैं कितनी लकी हूं।
 
शादी से पहले राजकुमार राव ने पत्रलेखा संग अपने रिश्ते को हमेशा खुलकर स्वीकारा। पत्रलेखा ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत फिल्म सिटी लाइट्स से की थी। इस फिल्म में उनके अपोजिट राजकुमार राव ही थे।
Edited By : Ankit Piplodiya 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मां बनने के बाद आलिया भट्ट ने शेयर की पहली तस्वीर, जाहिर की खुशी