Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

8 साल पुराने केस में राजकुमार राव ने कोर्ट में किया सरेंडर, जानिए क्या है मामला

Advertiesment
Rajkummar Rao
बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव ने अपनी दमदार अदाकारी से अलग पहचान बनाई है। वह ऐसे तो विवादों से दूर रहते हैं लेकिन 8 साल पहले आई एक फिल्म 'बहन होगी तेरी' के एक पोस्टर की वजह से राजकुमार विवादों में घिर गए थे। एक्टर पर धार्मिक भावना भड़काने का आरोप लगा था। 
 
राजकुमार राव पर केस भी दर्ज किया गया था। जब एक्टर के खिलाफ समन जारी हुए तो वो उनके गलत एड्रेस पर पहुंच गए। इस वजह से वह कोर्ट में पेश नहीं हो पाए और बाद में उनके खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी हो गया। वहीं अब इस मामले में राजकुामर राव जालंधर कोर्ट में पेश हुए। 
 
webdunia
राजकुमार ने खुद को कोर्ट में सरेंडर किया। जालंधर केजेएमआईसी जज श्रीजन शुक्ला की कोर्ट में 28 जुलाई को धार्मिक भावना भड़काने के केस में राजकुमार राव ने सरेंडर किया। इसके बाद उन्हें जमानत मिल गई। अब इस मामले की अगली सुनवाई 30 जुलाई 2025 को होगी। 
 
क्या था मामला
साल 2017 में रिलीज हुई राजकुमार राव की फिल्म 'बहन होगी तेरी' के एक पोस्टर में वह भगवान शिव के रूप में नजर आए थे। वह बाइक पर सवार थे, जिसपर उत्तरप्रदेश का नंबर था। जिसके बाद लोगों के बीच धार्मिक भावना भड़काने का उनपर आरोप लगा था। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

एक्ट्रेस बनने से पहले यह काम किया करती थीं कियारा आडवाणी