Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

रजनीकांत की 'रोबोट 2' में रितिक बनेंगे विलेन!

Advertiesment
रजनीकांत
रजनीकांत की पिछली एक-दो फिल्में बॉक्स ऑफिस पर खास प्रदर्शन नहीं कर पाई इसी को देखते हुए 'रोबोट' का सीक्वल बनाया जा रहा है। यह फिल्म भव्य पैमाने पर बनाई जाएगी और भारत की सबसे महंगी फिल्म होगी। इस फिल्म में खलनायक की भूमिका भी बेहद महत्वपूर्ण है। 
पहले इस रोल के लिए अर्नाल्ड श्वार्जनेगर को लिए जाने की चर्चा थी, लेकिन अर्नाल्ड ने ऐसी रकम की मांग कर डाली कि निर्माता ने उन्हें लेने का इरादा ही छोड़ दिया। फिल्म से जुड़े लोगों के अनुसार अर्नाल्ड ने 120 करोड़ रुपये मांगे थे। अर्नाल्ड की जगह अब रितिक रोशन को लिया जा सकता है। रितिक तभी मानेंगे जब उनकी भूमिका हीरो जैसी दमदार होगी। यदि रितिक नहीं मानते तो अन्य विकल्प के रूप में नील नितिन मुकेश का नाम भी है। 
 
इस फिल्म से कुछ बॉलीवुड सितारे भी जोड़े जा सकते हैं, जिनमें अमिताभ बच्चन और आमिर खान प्रमुख हैं। कुल मिलाकर 'रोबोट 2' को भव्य बनाने में कोई कसर बाकी नहीं रखी जा रही है ताकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हो। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi