Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कभी मुंबई की सड़कों पर ऑटो चलाते थे राजू श्रीवास्तव, पहले शो के लिए मिले थे इतने रुपए

हमें फॉलो करें कभी मुंबई की सड़कों पर ऑटो चलाते थे राजू श्रीवास्तव, पहले शो के लिए मिले थे इतने रुपए

WD Entertainment Desk

, रविवार, 25 दिसंबर 2022 (12:16 IST)
कॉमेडी के बादशाह राजू श्रीवास्तव भले ही इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं, लेकिन वह आज भी फैंस के दिलों में जिंदा है। 25 दिसंबर को सभी के चहेते 'गजोधर भैया' यानि राजू श्रीवास्तव का जन्मदिन है, इस मौके पर हर कोई उन्हें याद कर रहा है। अगर वह हमारे बीच होते तो अपना 59वां जन्मदिन सेलिब्रेट करते। 

 
राजू श्रीवास्तव का जन्म कानपुर में हुआ था। उनके बचपन का नाम सत्य प्रकाश था। राजू श्रीवास्तव को बचपन से ही कॉमेडी का शौक था। अपने सपने को पूरा करने के लिए वह मुंबई आ गए। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी शो 'टी टाइम मनोरंजन' से की थी। 
 
webdunia
राजू श्रीवास्तव को दुनियाभर में पहचान कॉमेडी शो 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' से मिली थी। इस शो से उनको कॉमेडी का बादशाह कहा जाने लगा। हालांकि इससे पहले उन्होंने काफी संघर्ष किया। राजू श्रीवास्तव जब मुंबई आए थे तब उन्हें परिवार खर्चा चलाने के लिए पैसे भेजता था, जो मुंबई शहर में कम पड़ जाते थे।
 
खर्चा उठाने के लिए राजू श्रीवास्तव ने मुंबई की सड़कों पर ऑटो भी चलाया। इसी ऑटो की वजह से उन्हें पहला ब्रेक भी मिला। जब उन्हें अपना पहला शो किया था तो 50 रुपये में कॉमेडी की। यहीं से उनका बतौर कॉमेडी किंग सफर शुरू हुआ।
 
राजू श्रीवास्तव कई कॉमेडी शोज के अलावा फिल्मों में भी काम कर चुके थे। वह पहली बार 1988 में फिल्म 'तेजाब' में दिखे थे। राजू श्रीवास्तव 'मैंने प्यार किया' (1989) में ट्रक क्लीनर तो 'बाज़ीगर' में कॉलेज स्टूडेंट के रोल में भी नजर आए थे। 
Edited By : Ankit Piplodiya 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कौन हैं एक्टर शीजान खान? जिसपर लगा तुनिशा शर्मा को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप