Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

क्या राखी सावंत ने NRI संग की गुपचुप वेडिंग? एक्ट्रेस ने बताई सच्चाई

हमें फॉलो करें क्या राखी सावंत ने NRI संग की गुपचुप वेडिंग? एक्ट्रेस ने बताई सच्चाई
Photo : Instagram
अपनी एक्टिंग से ज्यादा अपने बड़बोलेपन के लिए जानी जाने वाली एक्ट्रेस राखी सावंत अक्सर कुछ न कुछ ऐसी हरकतें करती ही रहती हैं, जिससे वो खबरों में आ जाती हैं। हाल ही में खबरें आई कि राखी ने 28 जुलाई को मुंबई स्थित एक होटल में एनआरआई से सीक्रेट वेडिंग कर ली है।

रिपोर्ट के अनुसार, राखी सावंत ने मुंबई के JW Marriott होटल के कमरे में रविवार की दोपहर शादी की। इस शादी को काफी प्राइवेट रखा गया। इस सीक्रेट वेडिंग में कपल के परिवारवालों के अलावा 4-5 मेहमान शामिल हुए थे।
webdunia
Photo : Instagram
रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि, शादी होटल के हॉल में इसलिए नहीं हुई, क्योंकि राखी खुद नहीं चाहती थीं कि उनकी शादी के बारे में किसी को भी भनक लगे।

अब ताजा खबरों की माने तो राखी सावंत ने अपनी शादी की खबर को नकार दिया है। राखी के मुताबिक उनके ब्राइडल फोटोशूट की वजह से शादी की गलतफहमी फैल गई।
webdunia
Photo : Instagram
राखी ने कहा, होटल में उनकी शादी नहीं हुई। बल्कि वो एक ब्राइडल फोटोशूट कर रही थीं। राखी ने यह भी कहा कि वो किसी तरह के रिलेशनशिप में भी नहीं हैं। पता नहीं कैसे उनकी शादी की अफवाह फैल गई।

इससे पहले पिछले साल भी राखी की शादी की खबर वायरल हुई थी। तब उन्होंने इंडियाज गॉट टैलेंट के कंटेस्टेंट दीपक कलाल के साथ शादी का ऐलान किया था। लेकिन बाद में अपनी बात से मुखर गई। राखी ने टीवी पर स्वयंवर भी किया था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अर्जुन कपूर संग रिलेशन, मलाइका अरोरा बोलीं- दूसरा मौका सभी को मिलना चाहिए