Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अखंड पाठ से शुरू हुए रकुल प्रीत सिंह-जैकी भगनानी की शादी के फंक्शन, इस दिन गोवा में लेंगे फेरे

रकुल और जैकी की शादी की तैयारियां जोरशोर से चल रही है

हमें फॉलो करें अखंड पाठ से शुरू हुए रकुल प्रीत सिंह-जैकी भगनानी की शादी के फंक्शन, इस दिन गोवा में लेंगे फेरे

WD Entertainment Desk

, रविवार, 4 फ़रवरी 2024 (15:48 IST)
Rakul Preet Singh Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह बीते काफी समय से जैकी भगनानी संग रिलेशनशिप में हैं। दोनों काफी पहले अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर चुके हैं। यह कपल 21 फरवरी को गोवा में शादी रचाने जा रहे हैं। दोनों की शादी का जश्न भी शुरू हो चुका है। 
 
रकुल और जैकी की शादी की तैयारियां जोरशोर से चल रही है। कपल की शादी की शुरुआत अखंड पाठ से हुई है। रकुल ने हाल ही में अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक सेल्फी साझा की। इसके साथ उन्होंने बताया कि वह 'अखंड पाठ' में भाग ले रही हैं। 

webdunia
तस्वीर में रकुल प्रीत सिंह सिर पर बैंगनी शॉल ओढ़े बेहद खूबसूरत लग रही हैं। तस्वीर के साथ रकुल ने लिखा, '#अखंडपाठ #वाहेगुरु।' 
 
खबरों के अनुसार रकुल और जैकी 22 फरवरी को गोवा में शादी करेंगे। वे अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लेंगे। दोनों अपनी शादी को प्राइवेट रखना चाहते हैं। 
 
रकुल प्रीत सिंह के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही कमल हासन के साथ 'इंडियन 2' में नजर आने वाली हैं। वहीं जैकी भगनानी अपने अगले प्रोडक्शन 'बड़े‍ मियां छोटे मियां' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Aamir Khan ने दिया था Laapataa Ladies के लिए ऑडिशन, एक्स वाइफ ने कर दिया रिजेक्ट