Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

शादी के 10 साल बाद पिता बनेंगे साउथ स्टार राम चरण, फैंस को दी खुशखबरी

हमें फॉलो करें शादी के 10 साल बाद पिता बनेंगे साउथ स्टार राम चरण, फैंस को दी खुशखबरी

WD Entertainment Desk

, सोमवार, 12 दिसंबर 2022 (17:47 IST)
साउथ सुपरस्टार राम चरण ने अपने फैंस के साथ एक खुशखबरी शेयर की है। राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कामिनेनी कोनिडेला शादी के 10 साल बाद माता-पिता बनने जा रहे हैं। राम चरण की पत्नी उपासना प्रेग्नेंट हैं। 

 
राम चरण ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में हनुमान जी नजर आ रहे हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'श्री हनुमानजी के आशीर्वाद से, हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि उपासना और राम चरण अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं।'
 
तस्वीर में लिखा है, 'प्यार और कृतज्ञता के साथ चिरंजीवी और सुरेखा कोनिडेला (राम चरण के माता-पिता) और शोभना और अनिल कामिनेनी (उपासना के माता-पिता)।'
 
बता दें कि राम चरण और उपासना की मुलाकात कॉलेज में हुई थी। दोनों ने एक साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 14 जून 2012 को शादी रचा ली थी। 
Edited By : Ankit Piplodiya

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बेशरम रंग : दीपिका पादुकोण का सबसे हॉट अवतार मचा रहा इंटरनेट पर तहलका, फैंस दे रहे ऐसा रिएक्शन