Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कोरोना वैक्सीन लगवाते वक्त रोने लगे राम कपूर, वायरल हो रहा मजेदार वीडियो

हमें फॉलो करें कोरोना वैक्सीन लगवाते वक्त रोने लगे राम कपूर, वायरल हो रहा मजेदार वीडियो
, रविवार, 4 अप्रैल 2021 (11:59 IST)
कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच वैक्सीनेशन के काम में भी तेजी आ गई है। बॉलीवुड और टीवी के कई कलाकार भी कोरोना वैक्सीन लगवा चुके हैं। छोटे पर्दे के मशहूर एक्टर राम कपूर ने भी कोरोना वैक्सीन लगवा ली है।

 
सोशल मीडिया पर राम कपूर का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह कोरोना वैक्सीन लगवा रहे हैं और नर्स को परेशान कर रहे हैं। वैक्सीन लेते समय राम को मस्ती सूझी और वे बच्चों की तरह रोने लगते हैं।
 
वीडियो बना रही उनकी पत्नी गौतमी कपूर हंस पड़ती हैं और राम को चुप करने को कहती हैं। इसपर राम कहते हैं- हंसना बंद करो और ठीक से वीडियो बनाओ। राम का रोना सुन कई लोग वहां इकट्ठे हो गए। यह देख राम को हंसी आ गई और हंसते हुए कहते हैं- 'लोग आ गए...मैं मजाक कर रहा हूं...पूरे लोग आ गए।
 
राम कपूर टीवी सीरियल्स के अलावा फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। उन्हें पिछली बार थप्पड़ और बहुत हुआ सम्मान फिल्म में देखा गया था। अब द बिग बुल में भी राम कपूर शांतिलाल मेहता के किरदार में नजर आने वाले हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

'इंडियन आइडल 12' के सेट पर सवाई भट्ट ने गाया 'लंबी जुदाई' गाना, इमोशनल हुईं रेखा