Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

'राम लखन' अधर में... रिमेक नहीं बनाएंगे रोहित शेट्टी

हमें फॉलो करें 'राम लखन' अधर में... रिमेक नहीं बनाएंगे रोहित शेट्टी
लंबे समय से चर्चा है कि रोहित शेट्टी सुपरहिट फिल्म 'राम लखन' का रीमेक बनाएंगे। कौन बनेगा राम और कौन लखन, इसको लेकर ढेर सारी खबरें आ चुकी हैं। वरूण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा, अर्जुन कपूर, रणवीर सिंह आदि के नामों पर चर्चा हुई। 
खैर, ताजा खबर इस फिल्म के बारे में ये है कि रोहित शेट्टी अब 'राम लखन' का रिमेक नहीं बनाएंगे। वे करण जौहर के साथ अपनी दूसरी फिल्म शुरू करेंगे जिसके बारे में वे अगले महीने सूचना देंगे। रोहित ने यह स्पष्ट नहीं किया कि वे क्यों राम लखन का रीमेक नहीं बना रहे हैं। 
 
दिलवाले की असफलता के बाद रोहित एक हिट फिल्म बनाना चाहते हैं और संभव है कि वे अपनी गोलमाल सीरिज की अगली फिल्म शुरू करें। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अपनी इस हिट फिल्म का सीक्वल नहीं करेंगे अजय देवगन