Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

36 साल बाद पर्दे पर फिर साथ नजर आएगी दीपिका चिखलिया और अरुण गोविल की जोड़ी, एक्ट्रेस ने शेयर किया वीडियो

हमें फॉलो करें 36 साल बाद पर्दे पर फिर साथ नजर आएगी दीपिका चिखलिया और अरुण गोविल की जोड़ी, एक्ट्रेस ने शेयर किया वीडियो

WD Entertainment Desk

, शुक्रवार, 6 अक्टूबर 2023 (15:11 IST)
Dipika Chikhalia Arun Govil: रामानंद सागर की 'रामायण' में भगवान राम और माता सीता का किरदार निभाकर अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया को जबरदस्त पहचान मिली थी। इस शो के बाद लोग उन्हें असल जिंदगी में भी राम और सीता के रूप में पूजने लगे थे। अब यह जोड़ी 36 साल बाद पर्दे पर फिर साथ नजर आने वाली है।
 
अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया एक फिल्म में साथ काम करते दिखेंगे, जिसकी शूटिंग चल रही है। दीपिका चिखलिया ने फिल्म से जुड़ा एक बीटीएस वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो में नजर आ रहा है कि लोगों का एक समूह विरोध करने के लिए खड़ा है। 
 
वीडियो में अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया साथ खड़े हैं। अरुण गुस्से में कुछ बोलते नजर आ रहे हैं। दीपिका के चेहरे पर भी गुस्से के भाव हैं। वहीं लोगों के हाथों में कुछ बैनर हैं, जिन पर लिखा है- 'ये मेरी दुकान है, इसे हम टूटने नहीं देंगे।' 
 
इस वीडियो को शेयर करते हुए दीपिका ने कैप्शन में लिखा, 'अपने हक और उस चीज के लिए लड़ो, जिससे प्यार है। बीटीएस यूनियर फिल्म।'
Edited By : Ankit Piplodiya

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रिया चक्रवर्ती को कहा गया था 'चुड़ैल', 3 साल बाद एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी