Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

रामायण की 'सीता' ने सोशल मीडिया पर शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें, यूजर्स बोले- हमने आपको देवी का दर्जा दिया...

Advertiesment
हमें फॉलो करें रामायण की 'सीता' ने सोशल मीडिया पर शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें, यूजर्स बोले- हमने आपको देवी का दर्जा दिया...
, सोमवार, 23 मई 2022 (17:49 IST)
रामानंद सागर के टीवी शो 'रामायण' में दीपिका चिखलिया ने सीता की भूमिका अदा की थी, जिसके जरिए वे घर-घर में लोकप्रिय हो गई थी। फैंस आज भी उन्हें सीता के किरदार के लिए ही याद करते हैं। दर्शकों ने उन्हें रियल लाइफ में भी देवी का दर्जा दे दिया है।

 
लेकिन अब दीपिका चिखलिया अपनी एक पोस्ट की वजह से ट्रोलिंग का शिकार हो गई हैं। दरअसल, कुछ दिनों पहले दीपिका ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थी जिसपर फैंस का ध्यान चला गया। फिर क्या था वो लोगों के निशाने पर आ गईं।
 
webdunia
Photo - Instagram
इन तस्वीरों में दीपिका व्हाइट शर्ट, स्कर्ट और एक नेकटाई पहने अपने दोस्तों के संग नजर आ रही थीं। एक्ट्रेस के हाथ में ड्रिंक का गिलास भी दिख रहा था। दीपिका ने इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, 'रविवार को स्कूल के लिए रवाना।'
 
दीपिका चिखलिया की ये तस्वीरें सामने आते ही इंटरनेट पर बवाल मच गया। यूजर्स उन्हें जमकर ट्रोल करने लगे। एक यूजर ने लिखा, 'मां आपने हाथ में कौन सी ड्रिक पकड़ रखी है।' एक अन्य ने लिखा, 'हमने आपको देवी का दर्जा दिया।'
 
सोशल मीडिया पर ट्रोल होने के बाद दीपिका चिखलिया ने बिना देर किए अपनी इन तस्वीरों को सोशल मीडिया से डिलीट कर दिया। लेकिन दीपिका के फैनपेज पर यह तस्वीरें मौजूद है।
 
बता दें कि 2020 में कोरोनाकाल में छोटे पर्दे पर फिर से रामायण को टेलीकास्ट किया गया था और उसे पहले जितना ही प्यार मिला। जिसके बाद से दीपिका चिखलिया की लोकप्रियता पहले से कई गुना ज्यादा बढ़ गई। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

केदारनाथ में बनेगा दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के नाम से फोटोग्राफी प्वाइंट