Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

'रामायण' के 'निषाद राज' चंद्रकांत पंड्या का निधन, दीपिका चिखलिया ने जताया दुख

हमें फॉलो करें 'रामायण' के 'निषाद राज' चंद्रकांत पंड्या का निधन, दीपिका चिखलिया ने जताया दुख
, गुरुवार, 21 अक्टूबर 2021 (14:02 IST)
रामानंद सागर की 'रामायण' के रावण यानि अरविंद त्रिवेदी के बाद अब इस शो के एक और कलाकार का निधन हो गया है। रामायण में 'निषाद राज' के किरदार में नजर आने वाले अभिनेता चंद्रकांत पंड्या इस दुनिया को अलविदा कह गए हैं। 

 
चंद्रकात पंड्या 78 साल के थे और कई बीमारियों से जूझ रहे थे। उनके निधन का कारण उनकी बीमारियों को बताया जा रहा है।
 
webdunia
चंद्रकांत पंड्या के निधन की खबर रामायण में सीता का किरदार निभाने वालीं दीपिका चिखलिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी है। उन्होंने ने चंद्रकांत पंड्या की एक तस्वीर शेयर कर शोक जताया है। 
 
चंद्रकांत पंड्या का जन्म गुजरात के बनासकांठा जिले में हुआ था। वह एक बिजनेस फैमिली से तालुक रखते थे। उनका परिवार गुजरात से मुंबई में आकर बस गया था। टीवी शो के अलावा चंद्रकांत कई गुजराती फिल्मों में अहम किरदार में नजर आ चुके थे।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अक्षय कुमार की फिल्म 'सूर्यवंशी' का पहला गाना 'आईला रे आईला' हुआ रिलीज