Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

रणबीर-ऐश्वर्या के आगे सलमान फ्लॉप!

Advertiesment
हमें फॉलो करें रणबीर कपूर
सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाला शो 'बिग बॉस' शुरू हो चुका है। वीकेंड पर सलमान खान आते हैं जिसका कि दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पिछले वीकेंड पर जहां एक चैनल पर सलमान का शो चल रहा था तो दूसरे चैनल पर उसी समय कपिल शर्मा का कॉमेडी शो दिखाया जा रहा था। कपिल के शो में ऐश्वर्या राय बच्चन और रणबीर कपूर अपनी फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' के प्रमोशन के लिए आए थे। रणबीर और ऐश्वर्या से सलमान निश्चित रूप से बड़े स्टार हैं, लेकिन छोटे परदे पर उनका शो फीका रहा। एक रिपोर्ट के अनुसार कॉमेडी शो को 3.36 करोड़ लोगों ने देखा तो सलमान के 'बिग बॉस 10' के वीकेंड वाले शो को 2.72 करोड़ लोगों ने देखा। सलमान के शो के आंकड़े भी बुरे नहीं है, लेकिन आश्चर्य इस बात का है कि कपिल के शो से वे पिछड़ गए। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रा‍जकुमार हिरानी के साथ अक्षय कुमार करेंगे काम