Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का गाना केसरिया रिलीज, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की दिखी रोमांटिक केमिस्ट्री

हमें फॉलो करें फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का गाना केसरिया रिलीज, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की दिखी रोमांटिक केमिस्ट्री
, रविवार, 17 जुलाई 2022 (12:44 IST)
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बीते दिनों फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। वहीं अब फिल्म के मोस्ट अवेटेड रोमांटिक गाने 'केसरिया' को रिलीज कर दिया गया है। 

 
इस गाने में रणबीर और आलिया की रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। इस गाने को अरिजीत सिंह ने गाया है। गाने के बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं। वहीं गाने को म्यूजिक प्रीतम ने दिया है। गाने को बनारस की गलियों में शूट किया गया है। 
 
इस गाने को हिन्दी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज किया गया है। फिल्म ब्रह्मास्त्र में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के अलावा अमिताभ बच्चन, नागार्जुन, मौनी रॉय अहम किरदार में हैं। यह फिल्म 9 सितंबर को रिलीज होगी। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्या तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं करीना कपूर? वायरल हो रही इस तस्वीर से लग रहे कयास