Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

'ब्रह्मास्त्र' की रिलीज के बाद सात फेरे लेगे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट, परिवारवालों ने शुरू की शादी की तैयारी!

हमें फॉलो करें 'ब्रह्मास्त्र' की रिलीज के बाद सात फेरे लेगे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट, परिवारवालों ने शुरू की शादी की तैयारी!
, शुक्रवार, 7 फ़रवरी 2020 (16:48 IST)
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बॉलीवुड के सबसे स्टाइलिश कपल में से एक है। दोनों पिछले करीब 2 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे है, हालांकि रणबीर और आलिया ने अपने रिश्ते को कभी ऑफिशियली नहीं किया है। दोनों की शादी की खबरें भी अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक बार फिर से आलिया-रणबीर की शादी को लेकर एक नई खबर सामने आई है।

खबरों के अनुसार आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इस साल दिसंबर में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि ये शादी अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की रिलीज के बाद होगी। दोनों के परिवारों ने शादी की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।
 
webdunia
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इन दोनों के परिवारों में इनकी शादी की तैयारियां जोरों से की जा रही हैं ताकी शादी की डेट तक सब कुछ अच्छे से अरेंजमेंट हो जाए और शादी निश्चित तारीख पर हो सके। वहीं, रिश्तेदारों को भी शादी की तारीखें फ्री रखने के लिए कहा गया है।

कुछ समय पहले खबरें आई थीं कि आलिया भट्ट यूरोप में शादी की डेस्टिनेशन ढूंढने गई हैं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की नजदीकियां फिल्म ब्रह्मास्त्र के सेट पर बढ़ी थीं। 
 
हाल ही में आलिया को रणबीर और उनकी मां नीतू कपूर के साथ करीना कपूर के कजिन अरमान जैन की शादी रिसेप्शन की पार्टी एक साथ देखा गया था। आलिया इससे पहले ऋषि कपूर से मिलने न्यूयॉर्क भी जा चुकी हैं।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

फिल्म 'मुंबई सागा' से सामने आया इमरान हाशमी का लुक, निभाएंगे यह किरदार