Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

रणबीर-आलिया की शादी में नीतू कपूर ने लगाई दिवंगत पति ऋषि कपूर के नाम की मेहंदी, शेयर की तस्वीर

हमें फॉलो करें रणबीर-आलिया की शादी में नीतू कपूर ने लगाई दिवंगत पति ऋषि कपूर के नाम की मेहंदी, शेयर की तस्वीर
, गुरुवार, 14 अप्रैल 2022 (12:16 IST)
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। आखिरकार यह कपल 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। दोनों की शादी की रस्में शुरू हो चुकी है।

 
13 अप्रैल को रणबीर और आलिया की मेहंदी सेरेमनी आयोजित हुई। मेहंदी सेरेमनी में कपूर और भट्ट परिवार के अलावा खास दोस्त शामिल हुए। रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर ने अपने हाथों की मेहंदी की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है।
 
webdunia
नीतू कपूर के हाथ में लगी मेहंदी में उनके दिवंगत पति ऋषि कपूर का नाम लिखा नजर आ रहा है। बता दें कि साल 1979 में 13 अप्रैल को ही नीतू कपूर और ऋषि कपूर की सगाई भी हुई थी। 
 
मेहंदी सेरेमनी के बाद 14 अप्रैल को रणबीर और आलिया की हल्दी सेरेमनी भी आयोजित हुई। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी के फंक्शन 'वास्तु' अपार्टमेंट में चल रहे हैं। यह कपल इसी अपार्टमेंट में 14 अप्रैल को सात फेरे भी लेने वाला है। खबरों के अनुसार शादी के बाद शाम को रणबीर-आलिया मीडिया के सामने भी आएंगे। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शादी के बाद अपनी दुल्हन आलिया भट्ट को यह खास गिफ्ट देंगे रणबीर कपूर