Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अजय देवगन और रणबीर कपूर के साथ एक्शन फिल्म बनाएंगे लव रंजन, जानिए पूरी डिटेल!

हमें फॉलो करें अजय देवगन और रणबीर कपूर के साथ एक्शन फिल्म बनाएंगे लव रंजन, जानिए पूरी डिटेल!
बॉलीवुड स्टार अजय देवगन और रणबीर कपूर फिल्म राजनीति के बाद एक बार फिर लव रंजन की अगली फिल्म में स्क्रीन शेयर करते नजर आने वाले हैं। खबर थी कि लव रंजन की हर फिल्म की तरह ये भी रोमांटिक कॉमेडी होगी लेकिन अब रिपोर्ट की माने तो लव रंजन इस बार कुछ अलग करते नजर आने वाले हैं। 
 
webdunia
खबरों के अनुसार रणबीर और अजय की ये फिल्म एक्शन फिल्म होगी। यह एक बिग बजट फिल्म बताई जा रही है। फिल्म के लिए एक्शन टीम बनाने की तैयारी शु‍रू हो चुकी है। एक्शन से भरी इस फिल्म की शूटिंग इसी साल दिसंबर से शुरू होने वाली है। और अप्रैल 2020 तक फिल्म की शूटिंग खत्म कर इसे रिलीज करेन की तैयारी है। 
 
webdunia
मेकर्स ने इस फिल्म के लिए अजय और रणबीर के रूप में लीड हीरो को तो चुन लिया हैं वहीं अभी इसके लिए हिरोइन की तलाश जारी है। माना जा रहा है कि निर्माता हिरोइन की दमदार भूमिका के लिए किसी बड़ी अभिनेत्री की तलाश में है।
 
रणबीर इन दिनों वाणी कपूर और संजय दत्त के साथ शमशेरा की शूटिंग कर रहे हैं। वहीं, फिल्म ब्रह्मास्त्र में वे आलिया भट्ट के साथ नजर आने वाले हैं। तानाजी के बाद अजय देवगन आकिव अली की रॉमकॉम दे दे प्यार दे पूरी करने में जुट जाएंगे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रणवीर सिंह की 83 में सुनील वालसन की भूमिका निभाएंगे आर. बद्री