Publish Date: Sun, 26 Jun 2022 (12:02 IST)
Updated Date: Sun, 26 Jun 2022 (12:05 IST)
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया है। दीपिका और रणबीर की जोड़ी को फैंस आज भी ऑनस्क्रीन साथ देखने के लिए एक्साइटेड रहते हैं। यह जोड़ी एक बार फिर से दोनों एक प्रोजेक्ट के लिए साथ हैं।
रणबीर और दीपिका की जोड़ी किसी फिल्म के लिए नहीं बल्कि कमर्शियल प्रोजेक्ट के लिए एक साथ स्क्रीन साझा करने वाली है। तमाशा के बाद दीपिका और रणबीर पहली बार साथ में नजर आने वाले हैं।
कहा जा रहा है कि रणबीर-दीपिका ने एक ब्रांड एंडोर्समेंट डील साइन की है यानी वह एक विज्ञापन में साथ नजर आ सकते हैं। कहा जा रहा है कि इसका निर्देशन पुनीत मल्होत्रा करने वाले हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर जल्द ही 'शमशेरा' और 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आने वाले हैं। वहीं दीपिका पादुकोण सर्कस में दिखने वाली हैं।