Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

'शमशेरा' से रणबीर कपूर का फर्स्ट लुक पोस्टर ऑफिशियल रिलीज, डकैत के अवतार में आए नजर

हमें फॉलो करें 'शमशेरा' से रणबीर कपूर का फर्स्ट लुक पोस्टर ऑफिशियल रिलीज, डकैत के अवतार में आए नजर
, सोमवार, 20 जून 2022 (12:30 IST)
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म 'शमशेरा' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर डकैत के किरदार में नजर आने वाले हैं। बीते दिनों फिल्म से रणबीर का लुक पोस्टर लीक हो गया था। अब मेकर्स ने रणबीर कपूर के फर्स्ट लुक का ऑफिशियल पोस्टर रिलीज कर दिया है।

 
शमशेरा का पोस्टर 3 भाषाओं में रिलीज हुआ है। ये फिल्म हिन्दी, तमिल और तेलुगू में रिलीज होगी। पोस्टर में रणबीर कपूर एकदम अलग लुक में‍ दिख रहे हैं। रणबीर कपूर को डकैत के अवतार में देखा जा सकता है। पोस्टर में रणबीर कपूर लंबी दाढ़ी, मूंछें और लहराते लंबे बालों में नजर आ रहे हैं।
 
रणबीर कपूर ने फटे हुए और मटमैले से कपड़े पहने हुए हैं। वह हाथों में एक बड़ी-सी कुल्हाड़ी लिए गुस्से में दिखाई दे रहे हैं। पोस्टर में फिल्म की टैगलाइन- करम से डकैत, धर्म से आजाद। 
 
रणबीर कपूर के फर्स्ट लुक पोस्टर को उनकी पत्नी आलिया भट्ट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। इस पोस्टर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'Now that’s a hot morning .. I mean .. good morning'
 
रणबीर कपूर के अलावा फिल्म में संजय दत्त और वाणी कपूर भी लीड रोल मे नजर आने वाले हैं। ये फिल्म 22 जुलाई, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती और पति निक को गिफ्ट किए मैचिंग स्नीकर्स, तस्वीर शेयर कर लिखा खास नोट