Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

जग्गा जासूस के सेट पर रणबीर कपूर ने मनाया जन्मदिन

हमें फॉलो करें जग्गा जासूस के सेट पर रणबीर कपूर ने मनाया जन्मदिन
दिवाली पर प्रदर्शित होने वाली 'ऐ दिल है मुश्किल' के प्रमोशन में रणबीर व्यस्त हैं। साथ ही 'जग्गा जासूस' की शूटिंग भी कर रहे हैं। व्यस्तता के बीच वे अपना जन्मदिन भी मना रहे हैं। 28 सितम्बर को वे 34 के हो गए हैं। 
'जग्गा जासूस' के सेट पर वे तब दंग रह गए जब दो केक उनके सामने ला गए। एक चॉकलेट केक था और दूसरा फुटबॉल के आकार का। रणबीर को फुटबॉल बहुत पसंद है। फुटबॉल खेलने का कोई मौका वे नहीं छोड़ते लिहाजा उनकी पसंद को ध्यान में रख कर यह केक उनके लिए खासतौर पर बनवाया गया। केक काट कर उन्होंने 'जग्गा जासूस' के साथियों के साथ बर्थडे मनाया। 
webdunia
आधी रात को उन्होंने परिवार के साथ बर्थडे मनाया। मां नीतू कपूर ने एक फोटो भी शेयर किया। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दंगल बनाम सुल्तान... एक ही सवाल पूछ रहे हैं आमिर खान