Sawan posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

किशोर कुमार की बायोपिक छोड़ रणबीर कपूर ने क्यों चुनी रामायणम्, निर्देशक अनुराग बसु ने किया खुलासा

Advertiesment
हमें फॉलो करें Film Ramayana

WD Entertainment Desk

, शुक्रवार, 1 अगस्त 2025 (15:00 IST)
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों फिल्म 'रामायणम्' को लेकर सुर्खियों में हैं। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में रणबीर भगवान राम की भूमिका निभाने वाले हैं। इस फिल्म के लिए रणबीर ने अपने आप को पूरा बदल लिया है। 
 
इस बिग बजट फिल्म से पहले रणबीर कपूर का नाम अनुराग बसु के निर्देशन में बनने वाली किशोर कुमार की बायोपिक भी ऑफर हुई थी। उस समय रणबीर को रामायणम् और किशोर कुमार की बायोपिक में से किसी एक को चुनना था। अब अनुराग बसु ने रणबीर कपूर को किशोर कुमार की बायोपिक के बजाय रामायणम् को चुनने की वजह बताई है। 
 
बीबीसी को दिए इंटरव्यू में अनुराग बसु ने बताया कि मैं और रणबीर कपूर काफी समय से साथ में काम करना चाहते हैं, लेकिन हो नहीं पा रहा। रणबीर के पास कई सारे प्रोजेक्ट्स हैं जिसके बीच वह फंसे हुए हैं। उन्हें बेहद मुश्किल से दो फिल्मों में से एक को चुना था। उन्होंने किशोर कुमार की बायोपिक की बजाय रामायण को चुना।
 
अनुराग ने कहा, रणबीर के पास लाइफ में चुनने के लिए एक ऑप्शन था और ईमानदारी से कहूं तो यह उनके लिए वास्तव में कठिन था किशोर कुमार या रामायण कौन सा पहले शुरू करना एक बहुत कठिन निर्णय था, अंत में, उन्होंने रामायण को चुना, और मुझे लगता है कि यह सही निर्णय था। 
 
बता दें कि रणबीर कपूर और अनुराग बसु ने साल 2012 की फिल्म 'बर्फी' और 2017 में फिल्म 'जग्गा जासूस' में साथ काम किया है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

धड़क 2 रिव्यू: जातिवाद की सच्चाई और रोहित वेमुला से लेकर जींस पहनने तक की कड़वी हकीकत