Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

आधी रात को आलिया भट्ट के घर पहुंचे रणबीर कपूर और वहां पहले से ही मौजूद था ये शख्स

Advertiesment
हमें फॉलो करें आधी रात को आलिया भट्ट के घर पहुंचे रणबीर कपूर और वहां पहले से ही मौजूद था ये शख्स
इन दिनों रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के रोमांस के चर्चे जोरों पर हैं। वैसे रणबीर जिस हीरोइन के साथ काम करते हैं उनके अफेयर के किस्से उसके साथ शुरू हो जाते हैं। 
 
रणबीर और आलिया 'ब्रह्मास्त्र' नामक फिल्म साथ कर रहे हैं और इसलिए लगा कि यह भी फिल्म को चर्चित करने का किस्सा होगा, लेकिन अब खबर आई है कि दोनों एक-दूसरे के प्रति गंभीर है। 
 
आलिया भट्ट अपने पैरेंट्स से अलग रहती हैं। पिछले दिनों आधी रात को रणबीर कपूर को आलिया भट्ट के घर जाते देखा गया और वहां पर एक शख्स पहले से ही मौजूद था। 
webdunia

आलिया के पिता महेश भट्ट मौजूद थे। शायद वे जानते थे कि रणबीर आने वाले हैं। तीनों ने देर तक लंबी बात की। शायद महेश को भी रणबीर-आलिया के रिलेशनशिप से कोई समस्या नहीं है। 
 
कहा यह भी जा रहा है कि आलिया और रणबीर को लेकर महेश भट्ट एक फिल्म भी प्लान कर रहे हैं क्योंकि उनकी पिछली कुछ फिल्में असफल रही हैं। दोनों इस समय बिकाऊ सितारे हैं और महेश के दिमाग में दोनों को लेकर फिल्म बनाने का इरादा है। रणबीर ने कहा कि वे नहीं हैं सिंगल... 
webdunia

दूसरी ओर रणबीर कपूर ने एक इंटरव्यू में कहा है कि वे सिंगल नहीं हैं और कभी भी सिंगल रहना पसंद नहीं करेंगे। जब उनसे यह पूछा गया कि क्या वह आलिया को डेटिंग कर रहे हैं तो रणबीर ने कहा कि मैं इस सवाल का जवाब देने के लिए राजी नहीं हूं।

webdunia

 
आलिया भी कह चुकी हैं। कि रणबीर उनके 'बिगेस्ट क्रश ऑफ ऑल टाइम' हैं। वे उन्हें बेहद पसंद करती हैं। जब ब्रह्मास्त्र के लिए उन्हें रणबीर के अपोजिट चुना गया तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। ब्रह्मास्त्र में इन दोनों के अलावा अमिताभ बच्चन भी हैं। यह फिल्म 2019 में रिलीज होगी। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

संजय दत्त ने अपनी बायोपिक 'संजू' से कितना कमाया?