ganesh chaturthi

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

रणबीर कपूर के नए घर में आलिया भट्ट के लिए होगी खास जगह

Advertiesment
हमें फॉलो करें Ranbir Kapoor
, शनिवार, 27 फ़रवरी 2021 (16:02 IST)
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बॉलीवुड के क्यूट कपल में से एक है। पिछले लंबे समय से दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। वहीं कई मौकों पर बॉलीवुड के इस लव बर्ड को साथ देखा जाता है। फैंस लंबे समय से आलिया और रणबीर की शादी का इंतजार कर रहे हैं।

 
वहीं इन दिनों रणबीर कपूर अपना नया आशियाना बनवाने में बिजी है। खबरें है ‍कि इस नए घर में रणबीर कपूर, आलिया के लिए एक खास जगह बनवा रहे हैं जहां वह अपनी होने वाली पत्नी के लिए कैंडिड तस्वीरों का एक बड़ा कैनवास रखने वाले हैं। 
 
बताया जा रहा है कि रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट का जो कैनवास बनाया है वह मोजेक टाइल्स की तरह दिखता है। इससे घर की खूबसूरती में चार चांद लगने के अलावा ये दिल को छू लेने वाला होगा।
 
रणबीर कपूर पहले से ही अपने रिलेशनशिप को लेकर खुलकर बोल चुके हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था, अगर कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन नहीं लगा होता या ऐसे हालात नहीं होते तो मैं पहले ही शादी कर लेता। मैं जल्द ही इस पर टिक मार्क लगाना चाहता हूं। मैं ज्यादा कुछ बोलकर रिश्ते की गर्माहट को खत्म नहीं करना चाहता हूं।
 
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपनी आगामी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' को लेकर खूब चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म को अयान मुखर्जी ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में पहली बार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की जोड़ी दर्शकों के सामने नजर आएगी।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

फेसबुक पर मेरे 10 फेक आईडी हैं : यह जोक कमाल का है