Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

रणधीर कपूर को गंभीर बीमारी, रणबीर कपूर ने किया खुलासा

हमें फॉलो करें रणधीर कपूर को गंभीर बीमारी, रणबीर कपूर ने किया खुलासा
, गुरुवार, 31 मार्च 2022 (18:59 IST)
पिछले दो-तीन साल में कपूर परिवार ने कई सदस्य को खोया। राज कपूर के मंझले बेटे ऋषि कपूर नहीं रहे, फिर छोटे बेटे राजीव कपूर का भी निधन हो गया। इनसे कुछ महीनों पहले राज कपूर की पत्नी कृष्णा कपूर और बेटी का भी निधन हो गया था। इनका गहरा असर राज कपूर के बड़े बेटे रणधीर कपूर पर हुआ है। वे उदास हैं और अपने भाइयों की मौत को उन्होंने दिल पर ले लिया है। रणधीर कपूर को Dementia नामक बीमारी हो गई है इसकी पुष्टि एक इंटरव्यू में रणबीर कपूर ने की है। 
 
रणबीर ने कहा कि मेरे पिता ऋषि कपूर की फिल्म 'शर्माजी नमकीन' देख रणधीर इमोशनल हो गए। मुझे कहा कि कहा हैं तुम्हारे पिता? वो शानदार हैं। चलो उन्हें फोन करते हैं। 
 
Dementia ऐसी बीमारी है जिसमें अपने इमोशन्स पर व्यक्ति का कंट्रोल नहीं होता। उसके सोचने-समझने की क्षमता पर असर होता है। याददाश्त भी कमजोर होती है। गौरतलब है कि रणधीर कपूर की बायपास सर्जरी भी हो चुकी है। 
 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

RRR के जूनियर एनटीआर ने कहा बॉलीवुड में भंसाली पसंद पर इस डायरेक्टर की करना चाहूंगा फिल्म