Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

रंगून का बॉक्स ऑफिस पर चौथा दिन

Advertiesment
हमें फॉलो करें रंगून
इस सप्ताह बॉलीवुड में सिर्फ रंगून की चर्चा होती रही। यह फिल्म इतनी बुरी तरह फ्लॉप रही है कि फिल्म व्यवसाय से जुड़े लोग लोग हैरान हैं। 80 करोड़ रुपये की इस फिल्म में दर्शकों ने जरा भी रूचि नहीं ली और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन इस बात के गवाह है। 
 
 
पहले शो से ही यह फिल्म फ्लॉप रही है और फिल्म से 50 करोड़ रुपये का नुकसान होगा। सवाल उठ रहे हैं कि आखिर ऐसी फिल्म क्यों बनाना जिसमें दर्शकों की रूचि नहीं है? सैफ और शाहिद जैसे फ्लॉप सितारों को लेकर इतनी महंगी फिल्म बनाना क्या उचित है? 
 
पहला वीकेंड किसी तरह 'रंगून' ने पूरा किया है। चौथे दिन से तो फिल्म धड़ाम हो गई। कई सिनेमाघरों से दर्शकों के अभाव में शो कैंसल करने की खबरें आ रही हैं। मल्टीप्लेक्स में रंगून के शो कम कर जॉली एलएलबी 2 और द गाजी अटैक के शो की संख्या बढ़ाई जा रही है। 
 
चार दिन में रंगून ने बॉक्स ऑफिस से मात्र 15.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

4 साल बाद आदित्य चोपड़ा के स्टुडियो में अजय देवगन करेंगे शूटिंग