Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दीपिका के लिए उम्र भर इंतजार कर सकता हूं : रणवीर सिंह

Advertiesment
हमें फॉलो करें रणवीर सिंह
रणवीर सिंह का कहना है कि वह अपनी कथित गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण के लिए उम्र भर इंतजार करने को तैयार हैं। ‘बाजीराव मस्तानी’ के प्रचार के दौरान रणवीर ने कहा, ‘‘वह इतनी खूबसूरत हैं कि मैं उनके लिए उम्र भर इंतजार करने को तैयार हूं।’’ इस कार्यक्रम में दीपिका भी मौजूद थीं।
जब दीपिका से पूछा गया कि क्या वह रणवीर के लिए जिंदगी भर इंतजार करने को तैयार हैं? इस पर दीपिका ने कहा, ‘‘क्या? आपको उससे पूछना चाहिए कि किस परिप्रेक्ष्य में उसने यह बात कही है। इंतजार किसी रेस्तरां में या..’’ बाद में रणवीर ने स्पष्ट किया कि यह बात महज एक मजाक का हिस्सा थी।
 
रणवीर और दीपिका पहले ‘रामलीला’ में एक साथ काम कर चुके हैं और जल्द ही वह ‘बाजीराव मस्तानी’ में फिर साथ नजर आएंगे। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा भी हैं।(भाषा)
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi