Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण एक-दूसरे को किस करते रहे

Advertiesment
हमें फॉलो करें रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण एक-दूसरे को किस करते रहे
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अपने 6 साल के लंबे रिलेशनशिप के बाद इटली के लेक कोमो में शादी के बंधन में बंध गए। दोनों की प्रेम कहानी को पर्दे के साथ-साथ असल जिंदगी में भी काफी पसंद किया जाता है। दीपवीर की प्रेम कहानी किसी फिल्म से कम नहीं हैं। 
 
माना जाता है कि दोनों के बीच मोहब्बत साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म 'गोलियों की रासलीला रामलीला' फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई थी। संजय लीला भंसाली के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में दोनों की कैमेस्ट्री लोगों को काफी पसंद आई थी। इस फिल्म ने कई अवॉर्ड भी अपने नाम किए थे। 
 
खबरों की मानें तो इस फिल्म की शूटिंग के दौरान क्रू का हिस्सा रहे एक शख्स ने बताया कि दोनों ने फिल्म के गाने 'अंग लगा दे रे' के लिए किसिंग सीन किया था। इस किसिंग सीन में दोनों के बीच उमड़े प्यार को देखने के बाद ही लोगों को इसका अंदाजा लग गया था कि दोनों के बीच कुछ है। जबकि किस करने का उन्हें किसी ने भी कहा ही नहीं था। 
 
क्रू मेंबर के अनुसार डायरेक्टर के कट बोलने के बाद भी दोनों नहीं रूके और एक-दूसरे को किस करते रहे। वो अनस्क्रिप्टेड किस था जिसने इस बात को कंफर्म कर दिया था कि दोनों रिलेशनशिप में है। 
 
फिल्म बाजीराव मस्तानी और पद्मावत में भी दोनों की जोड़ी नजर आई थी। इन दोनों ही फिल्मों लोगों ने काफी पसंद किया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बेटी को लेकर शाहरुख ने कह दी इतनी बड़ी बात, फैंस भी हुए आश्चर्यचकित