Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

रणवीर सिंह और दीपिका: लिव-इन-रिलेशनशिप में?

Advertiesment
हमें फॉलो करें रणवीर सिंह
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने भले ही स्वीकार नहीं किया हो, लेकिन दोनों के हाव-भाव और साथ में रहने पर चेहरे की खुशी बयां कर देती है कि दोनों के बीच बात दोस्ती से कही ज्यादा है। अब तो खबर है कि मिली है कि दोनों साथ में रह रहे हैं। सूत्रों के अनुसार रणवीर ने शहर से दूर एक घर लिया है जहां पर वे अपनी तथाकथित गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण के साथ रह रहे हैं। 
 
रणवीर और दीपिका 'पद्मावती' की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग फिल्म सिटी में चल रही है। कुछ सीन कोल्हापुर में फिल्माए जाने थे, लेकिन जिस तरह से 'पद्मावती' के खिलाफ माहौल है उसे देखते हुए इन दृश्यों को दहिसर में शूट करने का निर्णय लिया गया। 
 
यह लोकेशन रणवीर को अपने घर से काफी दूर पड़ती है। बार-बार आना-जाना और मुंबई का ट्रैफिक। परेशान होकर रणवीर ने घर ले लिया। जब दीपिका को पता चला तो वे भी यहां शिफ्ट हो गईं। 
 
अब ये दोनों कुछ समय के लिए साथ हैं या लिव-इन-रिलेशनशिप में, इसका खुलासा कुछ दिनों बाद होगा। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सलमान खान क्या बोले विनोद खन्ना, ओम पुरी और रीमा लागू के बारे में