Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण के रोमांटिक फोटोशूट ने जीता फैंस का दिल, तस्वीरें वायरल

हमें फॉलो करें रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण के रोमांटिक फोटोशूट ने जीता फैंस का दिल, तस्वीरें वायरल
, शनिवार, 30 जुलाई 2022 (12:27 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस रणवीर सिंह इन दिनों अपने न्यूड फोटोशूट की वजह से चर्चा में हैं। इसी बीच रणवीर सिंह ने अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ एक रोमांटिक फोटोशूट अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।
webdunia
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बीते दिन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के मिजवान फैशन शो 2022 में रैंप पर उतरें। इससे पहले कपल ने फोटोशूट कराया। 
webdunia
इन तस्वीरों में रणवीर सिंह ब्लैक एंड व्हाइट कलर की शेरवानी में नजर आ रहे हैं। वहीं दीपिका सिल्वर कलर के डिजाइनर लहंगे में दिख रही हैं। दोनों साथ में रॉयल फीलिंग दे रहे हैं। 
webdunia
दोनों के इस रोमांटिक फोटोशूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। फैंस को 'दीपवीर' का यह लुक और स्टाइल बेहद पसंद आ रहा है।
webdunia
वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह जल्द ही करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में दिखाई देंगे। वहीं, दीपिका पादुकोण शाहरुख खान के साथ फिल्म 'पठान' में नजर आने वाली हैं। 
webdunia
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सुपरस्टार सिंगर 2 : लता मंगेशकर ने किया था 'हंसता हुआ नूरानी चेहरा' फेम जीवनकला केलकर का नामकरण