Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का गाना 'तुम क्या मिले' रिलीज, रणवीर-आलिया की दिखी रोमांटिक केमेस्ट्री

हमें फॉलो करें 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का गाना 'तुम क्या मिले' रिलीज, रणवीर-आलिया की दिखी रोमांटिक केमेस्ट्री

WD Entertainment Desk

, बुधवार, 28 जून 2023 (16:36 IST)
tum kya mile song: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बीते दिनों इस फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था। वहीं अब इस फिल्म का पहला गाना 'तुम क्या मिले' रिलीज हो गया है। गाने में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की शानदार केमेस्ट्री देखने को मिल रही है।
 
गाने में रणवीर कश्मीर की बर्फ से ढकी पहाड़ियों में आलिया के साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं। इस गाने को ऐसे फिल्माया गया है कि इसे देखकर दर्शकों को 90 के दशक की याद आ जाएगी। इस गाने का म्यूजिक भी काफी पसंद किया जा रहा है। 
 
'तुम क्या मिले' गाने को सिंगर अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल ने गाया है। वहीं, गाने को प्रीतम ने कंपोज किया है और अमिताभ भट्टाचार्य ने इसे लिखा है। 
 
'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के अलावा धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी भी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Edited By : Ankit Piplodiya 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

फैन की दीवानगी देख तमन्ना भाटिया की आंखों में आए आंसू, लगाया गले