Publish Date: Mon, 01 Mar 2021 (11:11 IST)
Updated Date: Mon, 01 Mar 2021 (11:13 IST)
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड के सबसे ग्लैमरस कपल्स में से एक हैं। दोनों अक्सर अपना प्यार दुनिया के सामने जग जाहिर करते रहते हैं। दोनों ने कड़ी मेहनत से फिल्म इंडस्ट्री में एक अलग मुकाम हासिल किया है। हाल ही में रणवीर ने एक इंटरव्यू में अपनी फिल्म रामलीला के दिनों को याद करते हुए पत्नी दीपिका पादुकोण के मेहनत और जज्बे की एक कहानी बताई है।
रणवीर सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो दीपिका के बारे में खास बातें बताते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में रणवीर बता रहे हैं कि जब हम रामलीला की शूटिंग कर रहे थे उस दौरान दीपिका पादुकोण के पैर में काफी चोट लग गई थी और उनके पैरों से खून तक गिर रहा था।
रणवीर ने कहा कि एक गाने के दौरान वो घायल थीं, लेकिन उन्होंने अपना काम नहीं छोड़ा औऱ पूरी शिद्दत के साथ शूटिंग पूरी की। इसके साथ ही रणवीर ने कहा कि वो आज जो भी हैं अपनी कड़ी मेहनत से हैं और इसे उन्होंने अपनी योग्यता से हासिल किया है। आप कोई नहीं होते उनकी तरफ उंगली उठाने वाले।
वर्कफ्रंट की बात करें तो, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण जल्द ही कबीर खान की फिल्म '83' में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म 1983 में भारत की पहली क्रिकेट विश्व कप जीत की कहानी पर आधारित है।