raksha bandhan

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

फाइनल हुई... रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह की फिल्म

Advertiesment
हमें फॉलो करें रणवीर सिंह
रणवीर सिंह के साथ रोहित शेट्टी अरसे से फिल्म बनाने की योजना बना रहे हैं। 'राम लखन' के रीमेक में रणवीर सिंह का नाम तय था, जिसे करण जौहर के लिए रोहित शेट्टी बनाने वाले थे। राम लखन का रीमेक खटाई में पड़ गया। इसी बीच एक विज्ञापन फिल्म रणवीर और रोहित ने साथ की। खबर है कि अब रोहित और रणवीर ने साथ में करने वाली फिल्म प्लान कर ली है, जिसकी घोषणा कुछ दिनों बाद होने वाली है। 
फिल्म नाम और किसका है रीमेक... अगले पेज पर

 
 

इसे तेलुगु फिल्म 'टेंपर' का हिंदी रिमेक बताया जा रहा है। फिल्म का नाम होगा 'माय नाम इज़ लखन'। सूत्रों के अनुसार यह एक मसाला फिल्म होगी और रणवीर अपने मिजाज के अनुरूप इसमें मस्तमौला किरदार निभाएंगे। रोहित शेट्टी अब तक अजय देवगन और शाहरुख खान जैसे स्टार्स के साथ काम करते आए हैं। वे अब युवा पीढ़ी के नायकों के साथ भी काम करना चाहते हैं। उन्हें रणवीर सिंह बेहद पसंद है। रोहित का मानना है कि कॉमेडी हो या एक्शन, हर तरह के रोल में रणवीर सिंह फिट हैं। इसीलिए वे लंबे समय से रणवीर के साथ फिल्म करना चाहते थे। दूसरी ओर रणवीर के पास यश राज फिल्म्स और संजय लीला भंसाली के बैनर हैं। वे अब रोहित शेट्टी के साथ भी जुड़ने को बेताब थे जो हिट फिल्म बनाने के लिए जाने जाते हैं। बॉलीवुड के तीन बड़े बैनर्स के साथ रणवीर ने लंबी छलांग लगाई है। 
कौन होगी हीरोइन... अगले पेज पर
 
 
 

'माय नेम इज़ लखन' में रणवीर सिंह की हीरोइन कौन होंगी? रोहित के दिमाग में आलिया भट्ट का नाम बताया जा रहा है। रणवीर और आलिया ने साथ में काम नहीं किया है और इसी जोड़ी को सबसे पहले पेश करने का श्रेय वे लेना चाहते हैं। यदि आलिया नहीं मानती हैं तो कृति सेनन को भी रोहित ले सकते हैं जिनके साथ उन्होंने 'दिलवाले' में साथ काम किया था। गौरतलब है कि आलिया को 'गोलमाल 4' में भी लेने की कोशिश रोहित ने की थी, लेकिन कामयाब नहीं हो पाए। संभव है कि इस बार सफलता मिल जाए। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्या माहिरा खान बनेंगी शाहरुख खान का लकी चार्म?