Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

रणवीर सिंह ने खोला राज, दीपिका पादुकोण सिर्फ उनके लिए करती हैं यह काम

Advertiesment
हमें फॉलो करें Ranveer Singh
बॉलीवुड के क्यूट कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की स्पेशल बांडिंग देखते ही बनती है। रणवीर सिंह ने फिल्म गली बॉय में एक्टिंग के साथ-साथ अपना सिंगिंग टैलेंट दिखाने के बाद मुंबई में अपना म्यूजिक लेबल इंकइंक लांच किया।


इस लांचिंग इवेंट के दौरा रणवीर ने अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण से जुड़ा एक राज भी खोला। रणवीर ने बताया कि दीपिका पादुकोण एक बेहतरीन सिंगर हैं। रणवीर ने कहा- मेरी पत्नी बहुत अच्छा गाना गाती है। वो बेहतरीन सिंगर हैं, लेकिन वो सिर्फ मेरे लिए गाती हैं। 
 
webdunia
रणवीर ने अपने म्यूजिक लेबल पर बात करते हुए कहा कि हमारी कंपनी सीमित नहीं है। नका लेबल हर किसी के लिए ओपन है और उन्हें खुशी होगी अगर दीपिका भी इससे जुड़ें। रणवीर ने इस मौके पर तीन उभरते हिपहॉप गायकों को भी लांच किया।
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण मेघना गुलज़ार की फिल्म छपाक की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में वे एसिड सर्वाइवर भूमिका में दिखाई देंगी। वहीं रणवीर सिंह 83 में नजर आने वाले हैं। वो इस फिल्म के लिए कड़ी ट्रेनिंग ले रहे हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मालदीव में जमकर एंजॉय कर रही हैं मलाइका अरोरा, सोशल मीडिया पर छाई तस्वीरें