Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अतरंगी फैशन के लिए मशहूर रणवीर सिंह का सिंपल लुक देखकर फैंस हुए हैरान, बोले- तबीयत ठीक है...

हमें फॉलो करें अतरंगी फैशन के लिए मशहूर रणवीर सिंह का सिंपल लुक देखकर फैंस हुए हैरान, बोले- तबीयत ठीक है...
, रविवार, 19 सितम्बर 2021 (15:40 IST)
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अपनी एक्टिंग के अलावा अपने अतरंगी आउटफिट की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। वह अक्सर अपने अजीबो-गरीब लुक की वजह से चर्चा में आ जाते हैं। लेकिन रणवीर सिंह ने हाल ही में अपनी एक ऐसी तस्वीर शेयर की है, जिसे देखकर फैंस हैरान हो गए हैं।

 
इस तस्वीर में रणवीर सिंह सिंपल लुक में नजर आ रहे हैं। उन्होंने व्हाइट कलर की टीशर्ट पहनी हुई है। रणवीर सिंह ने अपने बाल भी अच्छे से बनाए हुए हैं और दाढ़ी-मूंछ भी परफेक्ट शेप में ट्रीम हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए रणवीर ने कैप्शन में व्हाइट कलर का इमोजी बनाया। 
 
रणवीर सिंह की इस तस्वीर फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी खूब कमेंट कर रहे हैं। रणवीर के फैंस तो उनका यह सिंपल लुक देखकर हैरान हो गए है। वहीं कई यूजर कमेंट करके रणवीर की टांग भी खिंच रहे हैं।
 
एक यूजर ने लिखा, आज आपने इंसान वाले कपड़े कैसे पहने। एक अन्य ने लिखा, आज लगता है नहा लिए हो। एक अन्य यूजर ने लिखा, भाई आपकी मेंटल हेल्थ तो ठीक है इतने सिंपल कैसे।
 
एक यूजर ने लिखा, नॉर्मल मोड ऑन। एक यूजर ने कहा, बहुत बदल गया है भाई तू। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, क्या अंधा हो गया हूं रणवीर सिंह इतना सिंपल कैसे हो सकता है।
 
रणवीर सिंह के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह फिल्म 83 में कपिल देव के किरदार में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की रिलीज डेट कोरोना की वजह से टल गई है। इसके अलावा वह जयेशभाई जोरदार, सर्कस और रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आएंगे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Bigg Boss OTT विनर बनने के बाद दिव्या अग्रवाल ने फैंस को कहा शुक्रिया, शेयर किया वीडियो