Publish Date: Tue, 19 Apr 2022 (12:51 IST)
Updated Date: Tue, 19 Apr 2022 (12:56 IST)
रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' (JAYESHBHAI JORDAAR) का ट्रेलर आज रिलीज हुआ। ट्रेलर में पूरी फिल्म की झलक मिल जाती है। यह फिल्म गुजरात की पृष्ठभूमि पर सेट है। ट्रेलर में नजर आता है कि जहां एक ओर कॉमेडी का तड़का है तो दूसरी ओर सोशल मैसेज भी है।
भारत में आज भी लड़के की चाह चारों ओर है। इस वजह से कई बार लड़कियों को जन्म लेने के पहले ही पेट में मार दिया जाता है। जयेशभाई जोरदार (JAYESHBHAI JORDAAR) में दिखाया गया है कि सरपंच (बोमन ईरानी) चाहते हैं कि उनके बेटे (रणवीर सिंह) के यहां लड़का ही जन्मे।
रणवीर की पहले से ही लड़की है। रणवीर और उनकी पत्नी पर दबाव है कि इस बार लड़का ही होना चाहिए। सोनोग्राफी में पता चलता है कि इस बार भी लड़की होने वाली है। बोमन चाहते हैं कि इसे गर्भ में ही मार दिया जाए, लेकिन यह बुरा काम करने के पहले रणवीर और उनकी पत्नी भाग निकलते हैं।
ट्रेलर (JAYESHBHAI JORDAAR Trailer) में कुछ कॉमिक दृश्यों की भी झलक मिलती है। रणवीर का लुक बिलकुल अलग है और कॉमिक टाइमिंग जोरदार नजर आ रही है।
दिव्यांग ठक्कर द्वारा निर्देशित यह मूवी 13 मई 2022 को रिलीज होने वाली है।