Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दीपिका संग शादी के बाद अपना व्यक्तित्व नहीं बदलना चाहते रणवीर

हमें फॉलो करें दीपिका संग शादी के बाद अपना व्यक्तित्व नहीं बदलना चाहते रणवीर
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण से शादी के बाद अपने व्यक्तित्व को नहीं बदलेंगे और उनका कहना है कि वह खुद भी नहीं चाहते कि उनकी पत्नी दीपिका भी खुद में कोई बदलाव लाएं।
 
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 14-15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में शादी की थी। रणवीर ने टाइम्स नेटवर्क के इंडिया इकोनोमिक कॉन्क्लेव 2018 के एक सत्र में कहा कि शादी मेरे लिए सबसे अच्छी चीज है। मुझे किसी तरह का जादू महसूस हो रहा है, किसी तरह की शक्ति, ऐसा लगता है कि मैं अजेय हूं। 
 
webdunia
रणवीर का कहना है कि शादी करके उन्हें जमीन से जुड़ा और सुरक्षित महसूस हो रहा है। उन्होंने बताया कि शादी के कारण उन्होंने अपने तौर तरीकों और व्यक्तित्व में कोई बदलाव नहीं किया है। रणवीर ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि मैं अब शादीशुदा हूं इसलिए मैं अपने पहनावे या तौर तरीकों को बदलूंगा और अगर यह कुदरती तौर पर हुआ तो मैं ऐसा होने दूंगा, उसे रोकूंगा नहीं। 
 
इटली में ग्रैंड शादी के बाद दीपिका और रणवीर ने एक रिसेप्शन बेंगलुरू में और दो रिसेप्शन मुंबई में दिए। रणवीर और दीपिका ने संजय लीला भंसाली की तीन फिल्में एक साथ की हैं, और तीनों ही सुपरहिट रही हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

श्रीदेवी की इच्छा पूरी करने के लिए यह करेंगे बोनी कपूर