Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

गली बॉय में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट

हमें फॉलो करें गली बॉय में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट
रणवीर सिंह और आलिया भट्ट एक विज्ञापन में साथ नजर आते हैं और उनकी केमिस्ट्री गजब की लगती है। इस विज्ञापन को देख अक्सर चर्चा होती है कि दोनों को लेकर फिल्म बनाई जानी चाहिए और अब ऐसा हो गया है। फरहान अख्तर की बहन ज़ोया अख्तर अब रणवीर और आलिया को लेकर फिल्म बनाने जा रही हैं। इस फिल्म का नाम है 'गली बॉय'। 


 
क्या है गली बॉय में? 
मुंबई की गलियों में रहने वाले स्ट्रीट रैपर्स की यह कहानी है जो रियल लाइफ से प्र‍ेरित है। यह विषय ज़ोया के दिमाग में अरसे से है और समय-समय पर इसकी चर्चा भी होती रही है। अब जाकर यह प्रोजेक्ट तय हुआ है। पहले चर्चा थी कि इसमें रणबीर कपूर होंगे। फिर वरुण धवन के नाम की चर्चा हुई। अब रणवीर सिंह को फाइनल कर लिया गया है। रणवीर और आलिया किसी भी फिल्म में पहली बार साथ काम करेंगे। 
 
ज़ोया का बैनर
ज़ोया अपनी फिल्में फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के बैनर एक्सेल एंटरटेनमेंट के तले बनाती आई हैं। इस फिल्म के जरिये ज़ोया अपना बैनर शुरू करने जा रही है जिसका नाम होगा 'टाइगर बेबी'। दोनों बैनर मिल कर फिल्म बनाएंगे। फिल्म की शूटिंग इस वर्ष नवंबर से शुरू होगी क्योंकि रणवीर और आलिया दोनों इस समय व्यस्त हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अक्षय और अजय की बराबरी पर आए शाहरुख खान!