Publish Date: Tue, 13 Jul 2021 (12:11 IST)
Updated Date: Tue, 13 Jul 2021 (12:15 IST)
एक्टर और होस्ट रणविजय सिंह एक बार फिर डैडी बन गए हैं। उनकी पत्नी प्रियंका सिंह ने 12 जुलाई को बेटे को जन्म दिया। रणविजय और प्रियंका की 4 वर्षीय बेटी कायनात है। कायनात को भाई मिल गया।
रणविजय ने यह गुड न्यूज इंस्टाग्राम पर शेयर की। उन्होंने एक न्यूबोर्न की लाल कलर की जर्सी और जूतों के मैचिंग पेयर के फोटो लगाए। इसका कैप्शन दिया- #satnamwaheguruੴ
इसके बाद नेहा धूपिया, निखिल चिनप्पा, प्रिंस नरूला, किश्वर मर्चेंट, गौहर खान, युविका चौधरी सहित उन तमाम लोगों के बधाई के मैसेज मिलने लगे जो रणविजय के नजदीक हैं।